- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा डिवाइडर पर, बड़ा हादसा टला
ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ा डिवाइडर पर, बड़ा हादसा टला
ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ा डिवाइडर पर, बड़ा हादसा टला
नवांशहर | बंगामार्ग पर वीरवार सुबह करीब 6 बजे गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय सड़क पर वाहनों की भीड़ नहीं थी इस कारण जानी नुकसान होने से बच गया। गांव माहल खुर्द के रहने वाले अजीत सिंह ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लेकर चीनी मिल नवांशहर रहा था। जब वह शूगर मिल के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पावर स्टेयरिंग होने के कारण ट्रैक्टर एक ओर घूम गया और डिवाइडर पर जा चढ़ा। डिवाइडर पर चढ़े ट्रैक्टर को क्रेन की सहायता से नीचे उतारा गया।