- Hindi News
- बिना चेयरमैन के मार्केट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से सभी एजेंडे पास
बिना चेयरमैन के मार्केट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से सभी एजेंडे पास
मार्केटकमेटी नवांशहर की बैठक वीरवार को जिला मंडी अधिकारी (डीएमओ) कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं किए जाने के चलते यह बैठक डीएमओ की ओर से की गई।
बैठक में रखे गए सभी एजेंडों पर मौजूद मेंबरों ने सहमति गई। बैठक में थ्रेसर हादसों से संबंधित व्यक्तियों को वित्तीय मदद देने, कोर्ट केस के लिए तैनात वकील को फीस देने, डाटा एंट्री के लिए दी जाने वाली वार्षिक राशि को जारी करने, वाटर कूलर को ठीक करने, मंडी बोर्ड की ओर से छापे गए इश्तिहार की पेमेंट करने, कर्मचारियों की छुट्टियों को पास करने, सीए को सालाना ऑडिट डबल एंट्री सिस्टम की फीस देने, कर्मचारियों को जीपीएफ क्षण की अदायगी करने, अजीत सिंह ओम प्रकाश फर्म के साथ मार्केट कमेटी के चल रहे केस की पैरवी करने के लिए वकील की नियुक्ति पर सहमति जताई गई। बैठक में अकाली दल जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, जोगिंदर पाल, मलविंदर सिंह महालों, गुरदेव सिंह, कुलवर्ण सिंह, जोगिंदर राम, सुनील मैहन, हितेश कुमार जाडला, तिरलोक सिंह, कुलवंत कौर, पुरुषोतम लाल, मक्खन सिंह, बरिंदर कुमार उपस्थित थे।
नवांशहर मार्केट कमेटी का सरकार की ओर से किसी को भी चेयरमैन नियुक्त नहीं किया गया है, जबकि जिले की दो अन्य मार्केट कमेटी बलाचौर बंगा में चेयरमैन नियुक्त हुए तीन महीने का समय बीत चुका है। चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने से मार्केट कमेटी के कई जरूरी कार्यों के लटकने के कारण कमेटी की ओर से इसे चलाने के अधिकार डीएमओ को दिए जाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने मान लिया था। चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने पर हलका अकाली दल इंचार्ज पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। नवांशहर में किसी को चेयरमैन नहीं लगाए जाने के पीछे कई लोगों द्वारा अपने लिए जोर लगाया जाना कहा जा रहा है।