पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुण सोने देआ कंगणा वे सौदा इक्को जिहा... पर झूमी संगत

सुण सोने देआ कंगणा वे सौदा इक्को जिहा... पर झूमी संगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों| मोहल्लाखोसला स्थित पीरों के दरबार में वार्षिक मेले करवाया गया। इस मौके नवांशहर की विधायक गुरइकबाल कौर बबली, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राणा कुलदीप सिंह, कांग्रेस के जिला प्रधान धर्मपाल बंगड़, माछीवाड़ा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजवंत सिंह कूनर, अशोक कुमार बाहरी जिला योजना बोर्ड के सदस्य हेमंत कुमार बॉबी विशेषतौर पर मौजूद रहे।

झंडा चढ़ाने की रस्म के बाद कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाल दविंदर ढाहां कलेरां की पार्टी ने की। उन्होंने अपनी कव्वालियों से पंडाल में मौजूद संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसके बाद फरेआद अली माछीवाड़ा की पार्टी ने सुण सोने देआ कंगण वे सौदा इक्को जिहा... सहित कई कव्वालियां पेश करके पीरों की महिमा का गुणगान किया।

राहों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कव्वालियां पेश करते हुए कव्वाल। भास्कर