राष्ट्र जागृति यात्रा निकाली गई
आसारामआश्रम की ओर से निकाली जा रही राष्ट्र जागृति यात्रा वीरवार को गढ़शंकर से नवांशहर पहुंची। आश्रम के अव्यक्त भाई के मार्गदर्शन में निकाली गई ये यात्रा नवांशहर बस स्टैंड से चंडीगढ़ चौक होते हुए रेलवे रोड तक कई।
जानकारी देते हुए अव्यक्त भाई ने कहा कि हिंदू संस्कृति देश का गौरव हैं। यात्रा का उद्देश्य हिंदू संस्कृति की महत्ता इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य, बाल सेवा केंद्र, युवा सेवा संघ और महिला उत्थान मंडल के सदस्य शामिल रहे।