पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण दिवस के बाद स्टाफ नर्सें सम्मानित

प्रशिक्षण दिवस के बाद स्टाफ नर्सें सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशहीद भगत सिंह नगर के सिविल सर्जन डा. धर्मपाल के निर्देश पर सिविल सर्जन दफ़्तर के प्रशिक्षण हाल में स्टाफ नर्सों की फैसिलटी बेसड इंटेग्रेटिड मैनेजमेंट आफ नियोनेटल एंड चाइल्डहुड इलनैस का 11 दिवसीय प्रशिक्षण का बैंच समाप्त हुआ। मौके पर डा. रमेश कुमार जिला परिवार भलाई अफसर ने संबोधित करते कहा कि इस प्रशिक्षण के साथ जिले में बच्चों की मौत दर को काफी कम किया जा सकेगा। नए जन्में बच्चों में असमानताएं, बीमारियां, खतरे के निशान तथा 0 से 5 साल के बच्चों में होने वाली बीमारियां जैसे कि न्युमोनिया, दस्त और अन्य बीमारियों दौरान दिए जाने वाले इलाज बारे विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया है। मौके पर डा. रमेश कुमार की तरफ से ट्रेनीज़ को सर्टिफिकेट दिए गए। यहां डा. रविंदर ठाकुर मैडीकल अफ़सर सिविल अस्पताल बलाचौर, डा. ऊषा किरण मैडिकल अफ़सर, हरविंदर सिंह सैनी, डॉ. गुरप्रशाद (जिला बी.सी.सी (एफ), यशवंत राय और अन्य स्टाफ हाजिर रहा।

स्टाफ नर्स को सम्मानित करते हुए डा. रमेश कुमार अन्य।