पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशुतोष महाराज के मामले में कोर्ट भी हो संजीदा : सहजल

आशुतोष महाराज के मामले में कोर्ट भी हो संजीदा : सहजल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योति जागृति संस्थान के संत आशुतोष महाराज की समाधि के बारे में अदालत को संजीदगी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। गांव मल्लपुर अड़कां में आयोजित बैठक में श्री गुरु रविदास वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सतनाम सहजल ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के अनुयायियों की ही नहीं, बल्कि इस मामले में देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार आशुतोष महाराज के प्रवचनों में लोगों को नशों से निकालकर सही रास्ते पर ले जाने का काम किया है। संस्थान समाज सेवा के कई कामों में लगा हुआ है तथा इन्हीं उपलब्धियों के कारण ही दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ा हुआ है।

संस्थान द्वारा कन्या भ्रूणहत्या, गौ रक्षा, वातावरण संभालने, नेत्रदान कैंप, विकलांगों के लिए कैंप, लोगों को स्वनिर्भर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में इससे पहले भी कई संत माहपुरुषों ने समाधि ली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में संत, महापुरुष पहले भी समाधियों में जाते रहे हैं तथा लोगों की भावनाओं को देखते हुए हाईकोर्ट को संजीदगी से फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

इस मौके पर गुरदेव राम, जसविंदर सिंह, अजय कुमार, मंगा राम, राकेश कुमार, बिट्टा, गुरजोत सिंह, शिंगारा सिंह मौजूद थे।

गांव मल्लपुर अड़कां में आयोजित बैठक में मौजूद सोसायटी के पदाधिकारी।