- Hindi News
- तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली, हत्या का पर्चा दर्ज
तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली, हत्या का पर्चा दर्ज
नवांशहर/बंगा| तीन दिनों से लापता गांव भौरा निवासी एक युवक का शव माहिल गहिला की पुली-ड्रेन के पास से मिला है। मृतक का मुंह बंंधा हुआ था, तथा शरीर पर कई निशान भी थे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज िकया। गांव भौरा निवासी परमजीत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मंदीप कुमार (26) गांव में ही कटिंग का काम करता था। सोमवार 15 सिंतबर को घर वालों के पास गांव माहिल गहिलां में एक धार्मिक स्थल पर मेले में गया था। शाम को जब सब लोग घर जाने लगे, तो मंदीप कुमार का कहीं पता नहीं चला। दो दिन वे लोग उसकी तलाश करते रहे। बुधवार शाम को उसकी तलाश तेज की गई। वीरवार को गांव माहिल गहिला में कुछ लोगों ने ड्रेन पुलिया के पास एक युवक का शव देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई, तो वह गांव भौरा के मंदीप कुमार का निकला।