पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों के सेंपल भरे

स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों के सेंपल भरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर|वीरवार कोस्वास्थ्य विभाग की टीम ओर से गांव जाडला के अलावा गांव छोकरां स्थित एक शैक्षणिक संस्थान और राहों में कुछ दुकानों से फूड सैंपल भरे गए। जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. गरजा सिंह ने बताया कि टीम की ओर से जाडला में एक किराना की दुकान पर से रस के सैंपल लिए हैं। जबकि गांव छोकरां स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में मैस कैनटीन की जांच की गई तो वहां साफ सफाई के प्रबंध अच्छे नहीं थे, जबकि इस दौरान वहां से बनी हुई मिक्स-सब्जी, चने की दाल और चावल के सैंपल लिए गए हैं। उधर बात करने पर संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालेज की मैस कैनटीन में की गई कारवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हालांकि दोनो ही स्थानों पर साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। उन्होंने बताया कि राहों में भी मिठाई किराना की दुकान से मिठाई मसाले के सैंपल भरे गए हैं। टीम में फूड सेफटी इंस्पेक्टर संगीता डोगरा भी शामिल रहे।