पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई वार्डबंदी से उलझ जाएंगे कई नेताओं के समीकरण

नई वार्डबंदी से उलझ जाएंगे कई नेताओं के समीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल नवांशहर के लिए बनाए गए वार्डबंदी बोर्ड के समक्ष वीरवार को पेश वार्डों के नए प्रारूप पर नजर डालें, तो शहर में कई नेताओं के समीकरण उलझ जाएंगे। शहर में का राहों रोड पंडोरा मोहल्ले का वार्ड बीसी बनाने रिजर्व किया जा रहा है, जबकि पहले इसका अधिकतर हिस्सा पुराने वार्ड नंबर 14 में था। इसी तरह गढ़शंकर रोड, बंगा रोड, महालों कालोनी, गुज्जरपुर कालोनी, डिस्पोजल बस स्टैंड के आसपास के इलाकों के तीन वार्ड एससी वार्ड बनाए जा रहे हैं। पुराने वार्ड नंबर दो, तीन, नौ ग्यारह में अधिक बदलाव नहीं है। पुराना दो वार्ड नया 15 हो गया है तथा तीन नंबर वार्ड 18 नंबर हो गया है, जबकि पुराना वार्ड नंबर 11 अब वार्ड नंबर आठ तथा पुराना नौ नंबर वार्ड अब छह नंबर बनाए जाने का प्रस्ताव है। यह चारो वार्ड जनरल हैं। इसके अलावा वार्डबंदी बोर्ड की ओर से प्रस्तावित प्रारूप निम्न प्रकार है:-

वार्ड-1एससी रिजर्व

नगरकौंसिल की उत्तरी हद नवांशहर-गढ़शंकर रोड के मिलने के स्थान से शुरू होकर गढ़शंकर रोड होते हुए गुरु तेग बहादुर रोड तक, फिर सामने बेईं तक, बेईं से गली धर्म निवास वाली, फिर दर्शन सिंह वाली, सामने भाषा विभाग दफ्तर वाली गली तक तथा उस गली के साथ चलते हुए नवांशहर-फगवाड़ा रोड तक। उक्त रोड के साथ चलते हुए नगर कौंसिल की उत्तरी-पश्चिमी हद तक तथा फिर उसके साथ चलते हुए उत्तरी हद तक तथा उसके साथ चलते हुए नवांशहर-गढ़शंकर रोड तक, अर्थात जहां से शुरू किया था।

वार्ड-2 - एससी रिजर्व

नवांशहर-गढ़शंकररोड नगर कौंसिल की उत्तरी हद के मिलने से शुरू होकर उत्तरी पूर्वी हद के साथ चलते हुए मलूका भवन तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली बाग कालोनी तक, गली राम पाल वाली तक, गली बलदेव सिंह तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए मोहल्ला बाबा श्री चंद तक, फिर उक्त गली के साथ चलते हुए गली गुरुद्वारा साहिब वाली गली तक, फिर सामने नवांशहर-गढ़शंकर रोड के साथ चलते हुए केसी होटल तक, बंगा रोड तक, फिर उक्त रोड के साथ चलते हुए भाषा विभाग के दफ्तर तक, बेईं तक, गुरु तेग बहादुर रोड तक, फिर उक्त रोड के साथ चलते हुए गढ़शंकर रोड तक, उक्त रोड के साथ चलते हुए नगर कौंसिल की उत्तरी हद तक अर्थात जहां से शुरू किया था।

वार्ड-3 - एससी रिजर्व

नवांशहर-गढ़शंकररोड गली गुरुद्वारा टाहली साहिब के मिलने के स्थान से शुरू होकर गली गुरुद्वारा टाहली साहि