- Hindi News
- जसविंदर सिंह मट्टू बने मानव अधिकार सोशल सोसायटी के जिलाध्यक्ष
जसविंदर सिंह मट्टू बने मानव अधिकार सोशल सोसायटी के जिलाध्यक्ष
नवांशहर| मानवअधिकार सोशल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष राजदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जानकारी के अनुसार सर्वसमति से जसविंदर सिंह मट्टू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह हरबंस चौधरी उपाध्यक्ष पंजाब, प्रवीन वशिष्ट को जिला चेयरमैन, तीरथ सिंह को नवांशहर का महासचिव, सुखदेव सिंह सैणी को बलाचौर का चैयरमैन नियुक्ति किया गया। इस दौरान जरनैल सिंह थियाड़ा प्रधान बलाचौर पुनीत प्रभाकर को नवांशहर के प्रधान को उनके पदानुसार नियुक्ति पत्र पहचान पत्र दिए गए। इस मौके पर राजीव कुमार महासचिव जालंधर विशेष तौर पर मौजूद रहे।