पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल ओलंपिक्स जोनल मुकाबलों में एसबीएस नगर के बच्चे छाए

स्पेशल ओलंपिक्स जोनल मुकाबलों में एसबीएस नगर के बच्चे छाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| जयपुरमें हुए क्षेत्रीए खेलों में स्पेशल ओलंपिक्स इंडिया की तरफ से नार्थ सैंट्रल जोन इंडिया के जोनल मुकाबलों में शहीद भगत सिंह नगर ने पदक हासिल किए। जिसमें खिलाड़ीयों ने सोने चांदी का पदक लेकर जिले का नाम रोशन किया। जिले के कोच दिलीप कुमार आईईआरटी के नेतृत्व चार सदस्यों के दल को भाग लेने के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह कृष्णपुरा ब्लॅाक, जसप्रीत सिंह औड़ ने शाटपुट 100 मीटर की दौड़ में सिल्वर मैडल हासिल किया। जबकि 100 मीटर दौड़ में मनजीत सिंह ने सड़ोआ ब्लॉक ने गोल्ड मेडल जीता। इस अवसर पर जिला शिक्षा अफसर दिनेश कुमार, डिप्टी डीईओ करतार सिंह, रमसा के जिला कोआर्डीनेटर प्रमोद चंदर, आईईडी के जिला कोआडीनेटर नरेश कुमार, एजुसेट के कोआडीनेटर जगमोहन आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ डीईओ दिनेश कुमार अन्य अधिकारी।