छात्राओं को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
बंगा| ट्रैफिकसैल नवांशहर की ओर से गुरु नानक नर्सिंग कालेज ढाहां कलेरां में एक दिवसीय ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैल के इंचार्ज गुरमेल सिंह मीलू ने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या तेज रफ्तारी के कारण सडक़ हादसों में बढ़ोतरी हो गई है। सडक़ हादसों में लोगों की कीमती जानें लापरवाही के कारण जा रही हैं।
जिला शहीद भगत सिंह नगर पुलिस ने हादसों को रोकने तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की है। उन्होंने कहा कि पैदल वाहन के साथ चलते हुए हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। पैदल चलें तो भी सिग्नल, जैब्रा क्रासिंग, सडक़ पट्टियों का अनुसरण करें, हमेशा फुटपाथ पर चलें। इसके अलावा स्कूटर, मोटरसाइकिल के साथ चलें तो हैलमेट पहनना ने भूलें, कार में हैं तो सीट बैलट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सडक़ पर स्पीड लिमिट ध्यान में रखें। इस मौके पर एचसी गुरनाम चंद, वाइस प्रिंसिपल मनप्रीत धारीवाल, हरप्रीत कौर, लखविंदर सिंह, आरएस संधू मौजूद रहे।
गुरु नानक नर्सिंग कालेज ढाहां कलेरां में उपस्थित छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक कर्मचारी।