650 लोगों ने उठाया मेडिकल कैंप का लाभ
वीरवारको श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा की ओर से समाज सेवक बाबा नौबत राए की याद में आयोजित किए गए आखों स्वास्थ्य जांच कैंप में 650 लोगों का चैकअप किया गया। राहों मार्ग पर सि्थत श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन बलवंत राय ने किया। इस मौके पर बलवंत राए ने संस्था की ओर से किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। सभा अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह कुंदरा महासचिव कुलदीप सिंह चाना ने बताया कि इस कैंप में चैकअप के बाद जरुरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाईयां दी गई। इस दौरान डाक्टरों डा. रमेश की टीम में शामिल डाक्टर रशपाल सिंह स्वर्ण सिंह कलार ने आंखों का चैकअप कर के 100 लोगों को आप्रैशन कर लैंज डलवाने के लिए रैफर किया है, जिनके आपरेशन लुधियाना में किए जा रहे हैं। जबकि डा. परमजीत माही ने 100 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की उन्हें दवाई दी। आयोजकों ने बताया कि समाज सेवक बाबा नौबत राए की प्रेरणा से ही 13 साल पहले यह कैंप लगाना शुरु किया गया था। इस कैंप में सैनिक अकादमी के इंचार्ज कर्नल चूहड़ सिंह के नेतृत्व में स्टाफ विद्यार्थियों ने मरीजों की सेवा की। इस मौके पर देश बंधु जांगड़ा, विजय जांगड़ा, रूलिया राम, जसवीर सिंह सैंभी, हरभजन सिंह सैंभी, लाली सैणी, श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, दोआबा सेवा समिति के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह हाफिजाबादी, जगजीत राए बुद्घिराजा, राकेश जैन, मा. हुस्न लाल, अशोक शर्मा, अशोक धीर, पवन धीर, सुनील धीर आदि भी मौजूद रहे।
मैडिकल कैंप में लोगों की आंखों की जांच करते हुए डाक्टर।