- Hindi News
- अनाज मंडी में बंधी भैंसें चोरी करने की कोशिश
अनाज मंडी में बंधी भैंसें चोरी करने की कोशिश
नवांशहर|अनाज मंडीबहराम में बंंधी भैंसों को चोरी करने की कोशिश के आरोप में बहराम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि धरमा राम ने पुलिस शिकायत दी है कि 8 सितंबर को घर के सामने स्थित अनाज मंडी में उनकीं भैंसे बंधी थीं। रात का खाना खाने के बाद जब वह मंडी की ओर गए तो देखा कि दो नौजवान भैंसों करने के िलए खोल रहे थे। उसने शोर मचा दिया और दोनों युवक एक भार वाहक वाहन में बैठ कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यूपी के जिला सहारनपुर के रहने वाले इरफान उर्फ भोदो जो अब गांव गुणाचौर में रह रहा है तथा इसी गांव के अहमद है तथा एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।