- Hindi News
- सैनी समाज को ओबीसी कोटे में लाए सरकार : लौंगिया
सैनी समाज को ओबीसी कोटे में लाए सरकार : लौंगिया
आलइंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) पंजाब की जिला इकाई की बैठक में पंजाब प्रधान हरजीत सिंह लौंगिया, मुख्य सचिव तरलोचन सिंह सैनी, संरक्षक जसवंत सिंह सैनी, कुलदीप सिंह भागोवाल, हरदीप सिंह खैराबाद तथा जत्थेदार जसवीर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। समाज सेवक बहादुर सिंह भारटा के निवास स्थान पर हुई बैठक में जिलेभर से सैनी समाज के लोग एकत्र हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सिंह लौंगिया ने कहा कि सैनी समाज को ओबीसी कोटे में लाने के लिए हमें सैनी सिख के कास्ट सर्टिफिकेट बनाने होंगे। इस सर्टिफिकेट को बनाने में रही मुश्किलों को दूर किया जाए।
बहादुरसिंह भारटा जिला प्रधान चुने
इसमौके पर सर्वसम्मति से जिला यूनिट का चुनाव भी किया गया, जिसमें बहादुर सिंह भारटा को प्रधान चुना गया। इसके अलावा संतोख सिंह झिक्का सीनियर उपाध्यक्ष, दलेल सिंह सैणी बलाचौर, बलवीर सिंह महालों को उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव सतनाम सिंह सैणी दोपालपुर, परमिंदर सिंह नवांशहर को ज्वाइंट सचिव, हरबंस सिंह लौंगिया को लीगल एडवाइजर, बलवीर सिंह सैणी उस्मानपुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रितपाल सिंह भारटा, मनजीत सिंह झिक्का, सतनाम सिंह उच्च लधाणा को स्टेट कमेटी सदस्य चुना गया। कार्यक्रम के दौरान तरलोचन सिंह भारटा, सुखविंदर सिंह धावा, हरवेल सिंह भारटा, दिलबाग सिंह भारटा, महिंदर सिंह राहों, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह भारटा, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह मौजूद रहे।
हाईकोर्ट दे चुकी आदेश
लौंगियाने कहा कि पंजाब सरकार सैनी कास्ट को ओबीसी कोटे में शामिल करे, क्योंकि सभी स्टेटों की सरकारें सैनी समाज को ओबीसी कोटे में शामिल कर चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले में चुप्पी धारण कर बैठी है। हाईकोर्ट ने भी वर्ष 2009 में अपने एक फैसले में सैनी समाज को ओबीसी में शामिल करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री बादल ने वर्ष 2009 से सैनी समाज को ओबीसी कोटे में शामिल करने पर रोक लगा रखी है, जिसे सैनी समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
राहों में बहादुर सिंह भारटा को नियुक्तिपत्र देते हुए हरजीत सिंह लौंगिया, तरलोचन सिंह सैणी अन्य।