लक्खदाता पीर दरबार में लगाया भंडारा
नवांशहर| उम्मटांमोहल्ला में स्थित लक्खदाता पीर के धार्मिक स्थान पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। सेवादार दीपक कुमार बॉबी दविंदर कुमार बंटी ने बताया कि सुबह के समय दरबार में पीर बाबा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर झंडा चादर चढ़ाने के रस्में अदा की गईं। दोपहर 1 बजे भंडारा लगाया गया। इस मौके पर हनी, सनी, आशू, बहादर, जस, गुड्डी, किरन, डिंपल सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही। रात 9 बजे महफिल-ए-कव्वाली कार्यक्रम में कव्वाल मानक अली एंड पार्टी मालेरकोटला वाले ध्रुव प्रेमी नवांशहर पीर बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। रात को भी अटूट लंगर बरताया जाएगा।