पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान अध्यापकों के लिए लगाई वर्कशाप

विज्ञान अध्यापकों के लिए लगाई वर्कशाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेटकौंसिल फॉर साइंस टैक्नोलॉजी तथा जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंंडरी स्कूल नवांशहर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के संबंध में वर्कशाप लगाई गई। जिला साइंस सुपरवाइजर शहीद भगत सिंह नगर सुरिंदर पाल अग्निहोत्री के नेतृत्व में सीनियर सेकेंंडरी मिडल स्कूलों के विज्ञान के अध्यापकों ने हिस्सा लिया।

वर्कशाप में स्कूलों के छात्रों ने इस थीम के अंतर्गत विज्ञान के अध्यापकों की सहायता से अपने इर्द-गिर्द के वातावरण, मानव जाति की तरफ से वातावरण की गतिविधियों का प्रभाव, इको सिस्टम, संस्कृति, खेतीबाड़ी सेहत के संबंध में प्रोजेक्ट तैयार करने के बारे में बताया गया।

प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आने वाले बच्चे राज्य स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस मुकाबलों में हिस्सा लेने के योग्य होंगे। स्कूल प्रिंसीपल जगदीश राय ने अध्यापकों को बताया कि मुकाबलों में सरकारी प्राईवेट दोनों स्कूल भाग ले सकते हैं। वर्कशाप में हरमिंदर सिंह उप्पल, प्रमोद भारती, सुमित सोढ़ी, बलदीश लाल, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, नवीन गुलाटी, अनीता, रिचा, सुखजिंदर कौर, मोनिका वर्मा आदि मौजूद रहे।