पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम को पीटा, पैसे, अंगूठी छीनी

ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम को पीटा, पैसे, अंगूठी छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाबलाचौर पुलिस ने मोहाली खरड़ में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को घेर कर पीटने सोने की अंगूठी और रुपए छीनने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बलाचौर के रहने वाले हर्शपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह मोहाली खरड़ में बतौर ट्रैफिक कर्मी काम कर रहा है। 21 सितंबर को वह ड्यूटी खत्म करके अपनी गाड़ी में वापिस अपने घर बलाचौर लौट रहा था कि गांव बुल्लेवाल मोड़ पर गांव ठठियाला के बादल, बलाचौर के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ शोकी और एक अज्ञात युवक ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।

आरोपियों ने उसके पास से सोने की अंगूठी करीब 3 हजार रुपए नकद खरीद लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।