स्विफ्ट की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
नवांशहर | रोपड़से काठगढ़ को जाते समय एक मोटरसाइकिल स्विफ्ट कार की चपेट में गया। इसके चलते मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आईं और उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है। थाना काठगढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ के ढड्डू माजरा के रहने वाले पैट्रिक ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि 18 सितंबर को वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव काठगढ़ की ओर जा रहा था कि जब वे काठगढ़ मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी।