पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई िसक्योिरटी नंबर प्लेट्स के लिए परेशान हो रहे लोग

हाई िसक्योिरटी नंबर प्लेट्स के लिए परेशान हो रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहरडीटीओ आफिस परिसर में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने के लिए बंगा आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों की मांग है कि बंगा सब-डिवीजन में ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से सुविधा केंद्र में एचएसआरपी के लिए कागज फीस भरने तथा नंबर प्लेट लगाने का प्रबंध किया जाए। क्षेत्र के बंगा, बहराम, मुकंदपुर के वाहन मालिकों को नवांशहर जाकर फीस भरने तथा प्लेट लगाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि नवांशहर में एचएसआरपी लगाने वाले कर्मचारी ठीक ढंग से बात नहीं करते। रसीद स्लिप देखने के बाद पांच दिनों तक फिर से आने को कह दिया जाता है।

लोगों ने कहा कि नंबर प्लेटों की नई व्यवस्था से उन्हें खासी परेशानी हो रही है। एक तो लाइन में लगकर नंबर के बारे में जानकारी मांगनी पड़ती है, दूसरा एक साथ दो टूक जवाब मिलने पर उन्हें खिडक़ी से होने को बोला जाता है। उधर, बंगा के रहने वाले राजवीर ने कहा कि वह नवांशहर में 12 दिन बाद अपने मोटरसाइकिल पर एचएसआरपी लगाने के लिए गया। वहां जाकर पता चला कि प्लेट तैयार नहीं हैं और एक सप्ताह के बाद आने को कहा गया। एक तो टाइम की बर्बादी दूसरी तरफ होने वाली परेशानी। लोगों का कहना है कि सुबह 9 बजे लाइन में लगने पर भी उनकी सुनवाई 1० बजे से पहले नहीं होती।

लोगों की डिप्टी कमिश्नर से मांग है कि प्लेट लगाने का प्रबंध बंगा में किया जाए, ताकि लोगों को नवांशहर आने जाने पर समय बर्बाद हो। इसके अलावा फीस भरकर लगाई जाने वाली प्लेट्स के लिए प्लेट तैयार होने पर एसएमएस तथा फोन पर जानकारी दी जाए, जिससे परेशान होने से बचा जा सके। शहर के बाबू प्यारे लाल, अश्विनी ग्रोवर, नवल कुमार, गुलशन बडेआल, संजीव नागी, परमजीत जज, कुलदीप चंद जस्सोमजारा, रविंदर कुमार, अशोक कुमार, सोमनाथ दर्दी ने मांग की है कि बंगा में एचएसआरपी प्लेट्स के लिए जिला प्रशासन प्रबंध करे।

^एचएसआरपी वाहनों पर लगाने के लिए नवांशहर जाकर हो रही परेशानी की जानकारी समाजसेवी संगठनों अन्य लोगों ने दी है। लोगों की समस्या का हल हो जाएगा, इसलिए डिप्टी कमिश्नर से बात करके इसे सुविधा केंद्र में सुविधा देने पर विचार किया जाएगा। बंगा में डीएल बनने लगे हैं, अब नंबर प्लेट लगाने का प्रबंध किया जाएगा। अरविंदकुमार, एसडीएमबंगा।