पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्लम एरिया के बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

स्लम एरिया के बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों | पीएचसीमुजफ्फरपुर के एसएमओ डा. सतपाल बालू के नेतृत्व में डा. जगदीप डा. मनु शर्मा की टीम ने सोमवार को राहों के स्लम क्षेत्र में 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी बूंदें पिलाईं। रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ी के लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डा. मनु शर्मा ने बताया कि नवजन्मे बच्चे को पोलियो की दों बूंदें पिलाना जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष तक बच्चे को हर वर्ष पोलियो रोधी दवाई जरूर पिलानी होगी। इस मौके पर एएनएम हरजिंदर कौर, संजय शर्मा, ऊषा रानी, एएनएम अमरजीत कौर, सुशील कुमार आदि ने नवांशहर मार्ग, दाना मंडी, घक्केवाल मार्ग ईंट भट्ठों पर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाईं।