पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौवध के विरोध में शिवसेना कल रोकेगी रेल

गौवध के विरोध में शिवसेना कल रोकेगी रेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| शिवसेनाहिंदोस्तान की एक बैठक जिला प्रधान नरिंदर राठौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी नेताओं ने मालेरकोटरा में भारी संख्या में हुए गौवध के विरोध में रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया। शिव सेना नेता नरिंदर राठौर ने बताया कि 24 सितंबर को विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद जी महाराज भूरीवाले शिव सेना पंजाब के नेता कीमती लाल कश्यप भी इस आंदोलन में शामिल होंगे तथा पंजाब में गौ तस्करी को बंद करने की जोरदार मांग उठाएंगे। मौके पर पार्टी के शहरी प्रधान वरुण सोबती, ब्लाक प्रधान जसवीर जस्सी, पंडित तारा केश, पुनीत बेदी, चरन सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।