पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना में लक्ष्य हासिल करने वाले गांव सम्मानित

जन धन योजना में लक्ष्य हासिल करने वाले गांव सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 22 गाँवों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत हर परिवार के दो सदस्यों का बैंक खाते खुलवा लिए हैं।

जानकारी देते डिप्टी कमिशनर आनंिदता मित्रा ने बताया कि इन 22 जिलों के साथ संबन्धित सरपंचों, आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, चौकीदारों, समाज सेवियों को आज सुविधा मीटिंग हाल में जिले में आगे होने का सम्मान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन और लीड बैंक की तरफ से स्र्टीफिकेट और सिरोपा दे कर सम्मानित किया गया।

येहैं वह 22 गांव जिन्होंने पूरा किया लक्ष्य : गांवमक्खुपुर, भनूं, दुर्गापुर, खटकड़ कलाँ, दसांझ खुर्द, भूखड़ी, भरो मजारा, कुलपुर, हियातपुर जट्टा, दियाला, दौलतपुर, मीरपुर जट्टा, भरोली, मुन्ना, अनोखरवाल, संधवां, रायपुर नंगल, जाडली, लालपुर, झंडेर कलां, चकली, सोता और महिन्दीपुर ने जन धन योजना के तहत 100 लक्ष्य हासिल कर लिया है।

डीसी अानंदिता मित्रा गांवों में 100 प्रतिशत खाताधारक बनाने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित करती हुईं।