सरकारी स्कूल में पेड़ को किया गया शिफ्ट
स्थानीयचंडीगढ़ रोड स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक पेड़ को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर बचाया गया। स्कूल के स्टाफ की ओर से पेड़ को शिफ्ट कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
स्कूल प्रिंसीपल जगदीश राय ने बताया कि शैक्षिणक और सामाजिक संस्थाएं वातावरण संभाल के लिए समय समय पर पेड़ लगाओ मुहिम चलाती रहती हैं। लेकिन हमारा फर्ज सिर्फ पेड़ लगा कर ही पूरा नहीं हो जाता, बल्कि इन पेड़ों की उचित देखभाल भी ज़रूरी है और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई भी नहीं की जानी चाहिए।
हाल ही में न्यापालिका की तरफ से भी ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं कि जहां तक सभंव हो सके पेड़ को काटने की बजाय उसे किसी और जगह पर शिफ्ट कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूल के कैंपस में फर्श को कुछ फीट गहरा कर एक ओर फर्श में दूसरा गड्ढ़ा खोदा, जहां पहले पेड़ था वहां पर पेड़ को धरती से पोषण लेने में दिक्कत पेश रही थी। स्कूल स्टाफ सदस्यों सोहन सिंह भंगल, जोगा सिंह, गुरमेल सिंह और तेज प्रताप ने मेहनत, तकनीक और सूझ -बूझ के साथ इस पेड़ को जड़ समेत उखाड़ कर धरती नीचे पहले लगे हुए फर्श को तोड़ कर दोबारा इस पेड़ को शिफ्ट कर लगा दिया।
पेड़ को शिफ्ट करते हुए सरकारी स्कूल के अध्यापक।