पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्ज यूनियन ने सरकार की नीतियों को जनता िवरोधी बताया

पेंशनर्ज यूनियन ने सरकार की नीतियों को जनता िवरोधी बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनर्जयूनियन की मासिक मीटिंग में सरकार की गलत नीतियों को निंदा की गई। बैंठक में बोलते हुए शिव कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार का पेंशनर्ज मुलाजिमों की जनविरोधी नीतियों से जीना मुहाल हो गया है।

यूनियन के महासचिव मुकंद लाल ने कहा कि सरकार एसएलए का भत्ता बढ़ाने के लिए बिना बहस किए पास कर दिया जाता है, जबकि पेंशनरों की मांगे मांगने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। सरकार आए दिन काले कानून पास कर गरीबों और मजलूमों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पैंशनर्ज की 65 साल की उमर पर 20 प्रतिशत, 80 साल के लिए 100 प्रतिशत का लाभ दिया जाए। पैंशन के नए संशोधित फार्मूले में 2.26 के स्थान पर 2.61 का भेदभाव खत्म किया जाए, छठा पे कमिशन का गठन किया जाए।

जुलाई 2013 से 1 जनवरी तक की किश्त का बकाया नकद दिया जाए, पीआरटीसी के पैंशनर्ज को उनके बकाए दिए जाएं। मौके पर प्रेम कुमार कैशियर, गुरचरण सिंह, कौशल कुमार बंगा, बाबा मलकीत सिंह, हरकेश कुमार, मंगत राम, केवल सिंह, अमरीक सिंह मिका, चैंचल राम बीसला, हरमेश सिंह, जगीर सिंह, जगजीत सिंह, केसर चंद, आदि मौजूद रहे।