- Hindi News
- दो घरों का िनशाना बनाया चोरों ने, 22 तोले सोना चोरी
दो घरों का िनशाना बनाया चोरों ने, 22 तोले सोना चोरी
गांवखटकडक़लां में वीरवार रात्रि चोरों ने ने दो घरों से लाखों रुपए के सोने के गहनों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव में स्थित सतनाम सिंह की कोठी की ग्रिल तोडक़र सोने के गहने चोरी कर लिए। सतनाम सिंह ने बताया कि चोर घर से करीब 22 तोले वजनी सोने की गहनों सहित अन्य कीमती सामान ले गए। नवांशहर थाना के एसआई परमिंदर सिंह सहित फिंगर प्रिंट माहिरों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। डाग स्कवायड की सहायता ली गई, लेकिन रेलवे फाटक के आगे चोरों का कुछ पता नहीं चल सका, जबकि रेलवे लाइनों के आगे चोरों की ओर से गिराया गया कुछ सामान जरूर मिला। इसी तरह गांव के प्रेम चंद के घर पर चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिए। प्रेम चंद खुद जर्मन गया हुआ है, जबकि उसकी माता लक्ष्मी देवी अकेली घर में रहती हैं और वे बीमार होने के कारण अपने दूसरे बेटे के पास गई हुई थीं। चोरों की ओर से इस घर से चुराए गए सामान का अभी पता नहीं चल पाया है।