पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रशासन और कौंसिल ने कब्जे हटाने की चलाई मुहिम

जिला प्रशासन और कौंसिल ने कब्जे हटाने की चलाई मुहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमार्ग पर शहर के बाजारों में कब्जे हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। मुख्यमार्ग पर चली इस दौरान एसडीएम जीवन जगजोत कौर, नायब तहसीलदार संजय शर्मा एसएचओ राज कुमार भी टीम के साथ रहे।

मुहिम के दौरान पुलिस बल की सहायता से सडक़ों के किनारों पर दुकान लगाए बैठे लोगों को उठाया गया। नायब तहसीलदार संजय शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान दुकानें लगाकर बैठे लोगों की दुकानें हटवा, उन्हें इस हिदायत के साथ छोड़ दिया गया है, कि आगे से वह नाजायज ढंग से दुकानें नहीं लगाएंगे। उन्होंने बताया कि मुहिम के तहत चंडीगढ़ रोड बंगा रोड से कब्जों को हटवाया गया है।

इस दौरान एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने दुकानदारों को त्योहारों के मद्देनजर सामान को दुकानों के बाहर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ काफी बढ़ जाती है तथा अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना तक मुश्किल हो जाता है।

इस दौरान उन्होंने लालियां मोहल्ले के पास एक कंपनी द्वारा बिना मंजूरी के खोदे गए गड्ढे को भी देखा तथा इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर नगर कौंसिल की ओर से शुक्रवार को डा. अंबेडकर चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानों के पड़े सामान को हटवाया गया तथा रेहडिय़ों पर बड़ी-बड़ी छतरियां लगाकर सडक़ रोकने वालों को सख्त निर्देश दिए गए। कौंसिल की अतिक्रमण हटाओ मुहिम अंबेडकर चौक से शुरू होकर, चंडीगढ़ चौक, ओल्ड कोर्ट रोड, कमेटी चौक, कोठी रोड से गुजरी।

ईओ गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि रेहड़ी चालकों के पास चलते-चलते सामान बेचने का लाइसेंस होता है, लेकिन कुछ रेहड़ी मालिक एक जगह पक्का डेरा ही जमा लेते हैं तथा फिर बड़ी छतरी आदि लगाकर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत रेहड़ी रिक्शा वालों के लाइसेंस भी चेक किए जा रहे हैं।

नगर कौंसिल के कर्मचारी ओल्ड कोर्ट रोड पर कब्जे हटाने के दौरान रेहड़ी वालों के लाइसेंस चैक करते हुए। (दाएं) नवांशहर में लालियां मोहल्ले के पास एक कंपनी की ओर से खोदे गए गड्ढे के बारे में जानकारी लेते हुए एसडीएम जीवन जगजोत कौर