पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १०० गांवों में खोले गए 43 हजार लोगों के खाते : गर्ग

१०० गांवों में खोले गए 43 हजार लोगों के खाते : गर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक आफ पटियाला ब्रांच की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा शुरु की गई जन धन योजना के तहत मूसापुर रोड के त्रिवेणी मोहल्ला में कैंप लगाकर लोगों को खाते खोलने की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान एडीसी अमरजीत पाल मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे, जबकि बैंक के एलडीएम एसआर गर्ग ने विशेषतौर पर शिरकत की।

सुबह 11 बजे शुरू किए गए कैंप में अधिकारियों की ओर से शाम 5 बजे तक इस योजना की जानकारियां देकर इसके लाभ भी बताए गए। लोगों को संबोधित करते हुए एडीसी अमरजीत पाल ने कहा कि भारत सरकार लोगों के खाते खोलकर उन्हें आने वाले माह के बाद यदि किसी को 5000/- रुपए तक की आर्थिक सहायता चाहिए होगी तो वह हासिल कर सकता है। इसके लिए एक एटीएमनुमा कार्ड दिया जाएगा। बाद मे खाता धारक रकम को बिना ब्याज वापिस कर सकता है।

इसके साथ खाताधारक का एक लाख का मृत्यु बीमा भी किया जा रहा है। बैंक के एलडीएम एसआर गर्ग ने लोगों को बताया कि सरकार की इस मुहिम मे अब तक जिले के १०० गांवों में लगभग 43000 लोगों के खाते खोले जा चुके हैं, जिसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड से खुलवाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जो लोग बैंक नहीं सकते उनके लिए विशेष कैंम्प लगाए जा रहे हैं। ब्रांच मैनेजर आरएस भाटीया ने कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि कैंप में करीब 100 लोगों के बैंक खाते खोले गए। मौके पर एनआरआई ब्रांच के मैनेजर रघुवीर कुमार, राधे श्याम, विक्रम कुमार, जगजीत सिंह, कैलाश, पूर्व पार्षद चेतराम आदि मौजूद रहे।

मूसापुर रोड पर लगाए गए कैंप को संबोधित करते हुए एसडीसी अमरजीत पाल।