- Hindi News
- एक्टिवा सवार बाप बेटे कार की चपेट में आए, बाप की मौत
एक्टिवा सवार बाप-बेटे कार की चपेट में आए, बाप की मौत
बलाचौर| नवांशहरमार्ग पर गांव सिआणा मोड़ के पास एक कार की चपेट में आने से एकि्टवा सवार दो व्यकि्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमेंसे एक घायल की मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव मौजौवाल के रहने वाले मलकीत सिंह(65) घायल युवक की पहचान उनके बेटे सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे गांव मोजोवाल के रहने वाले मलकीत सिंह अपने बेटे सुखजिंदर सिंह के साथ नवांशहर रोड़ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान एक टवायटा कार उनकी स्कूटी से टकरा गई, जिससे दोनो बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनो घायलों को पहले उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेजाया गया, जहां डाक्टरों ने मलकीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुखजिंदर को यहां आईवीवाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कारवाई को अमल में लाया जाएगा।