- Hindi News
- दो दुकानों से शटरिंग, इन्वर्टर बैटरियां चुराईं, तीन िगरफ्तार
दो दुकानों से शटरिंग, इन्वर्टर बैटरियां चुराईं, तीन िगरफ्तार
थानामुकंदपुर के तहत पड़ते गांव गड़ुपड़ में दो अलग-अलग दुकानों से चोरों ने शटरिंग का सामान और इनर्वटर-बैटरियां चोरी कर लीं। थाना मुकंदपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि गांव गड़ुपड़ के रहने वाले राम जी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुख्य मार्ग पर शटरिंग की दुकान है। 15 सितंबर को वह दुकान बंद करके गया था। 16 सितंबर को जब वह दुकान पर आए तो दुकान के आंगन में पड़े 6 लोहे के गार्डर, शटरिंग का अन्य सामान गायब था। कुछ दिन पहले भी यहां तेज आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान जिसे गांव खुरदां का सुखविंदर सिंह चला रहा है से बैटरियां इनर्वटर चोरी हो गए थे।
एएसआई ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों जसविंदर, संदीप कुलदीप को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।