पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजिश के चलते किया हमला, एक नामजद

रंजिश के चलते किया हमला, एक नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासिटी बंगा पुलिस ने बैंक से निकले एक व्यक्ति पर रंजिशन हमला करने के आरोप में एक व्यक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर बंगा के रहने वाले राकेश अरोड़ा ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि 25 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह एसबीआई की बंगा शाखा में रुपये जमा करवाके निकला था। बाहर उसका एक जानकार अध्यापक खड़ा था, जिसे उसने बुलाया मगर इसी दौरान गांव मसंदां पट्टी के रहने वाले शंकर दास ने उस पर ईंट उठाकर हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। जबकि इस दौरान लोगों ने हमलावर को हमला करने से रोका भी, मगर वह नहीं माना। घायलावस्था में पारिवारिक सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित ने अपने बयानों में कहा है कि कुछ समय पहले आरोपी का झगड़ा एक व्यक्त के साथ हो गया था। इस इस झगड़े में उसने शंकर दास के विरोधी का साथ दिया था। इसी की रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।