हेरोइन समेत एक युवक गिरफ्तार
थानासिटी पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन बरामद करके एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मूसापुर रोड क्षेत्र से शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उससे 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 2 के रहने वाले चंदन के रूप में हुई है।