- Hindi News
- मोहाली से िगरफ्तार महिला कंप्यूटर टीचर्स को रात नौ बजे सरेराह छोड़ा
मोहाली से िगरफ्तार महिला कंप्यूटर टीचर्स को रात नौ बजे सरेराह छोड़ा
महिलाओंके प्रति पंजाब सरकार कितनी संवेदनशील है, इसका पता शनिवार को चल गया। जब पुलिस ने गिरफ्तारी के नाम पर बस में बिठाई गईं लगभग 70 कंप्यूटर टीचर महिलाओं को अनजान शहर में सड़क पर उतार दिया।
ये टीचर शिक्षा विभाग में शामिल करने, समय पर वेतन देने आदि मांगों को लेकर मोहाली में अपने साथियों के साथ धरने पर बैठी थीं। पुलिस ने यूनियन के बड़े नेताओं को तो गिरफ्तार कर मोहाली थाने में बिठा लिया, लेकिन बाकी कंप्यूटर टीचरों को बसों में भरकर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर छोड़ दिया गया। ऐसी ही दो बसों में महिला कंप्यूटर टीचरों को नवांशहर लाकर राहों रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। रात को नौ बजे इनमें से एक बस की महिला कंप्यूटर टीचरों ने नेहरू गेट के पास जाम लगा दिया सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लंबी की गगनदीप कौर ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार करके लाया गया है तो फिर उन्हें इस तरह से रात को 9 बजे सुनसान जगहों पर क्यों बसों से उतारा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कंप्यूटर टीचर पंजाब के कोने कोने से आए हुए थे तथा अब रात को 9 बजे वे कहां जा सकते हैं। उनके साथ की दूसरी बस को राहों की ओर ले गए हैं, जिसका अभी तक उनके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर किसी भी महिला कंप्यूटर टीचर के साथ अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
उधर मौके पर पहुंची डीएसपी रुपिंदर कौर ने कंप्यूटर टीचरों को सड़क से हटने के लिए कहा, लेकिन कंप्यूटर टीचरों ने साफ कहा कि जब तक उनकी दूसरी बस के साथियों का पता नहीं चल जाता, तब तक वह धरना नहीं हटाएंगी। देररात 10 बजे तक धरना जारी था।
उधर दूसरी बस में सवाल मोहाली की जसप्रीत कौर ने मोबाइल से बताया कि पुलिस की एक जिप्सी उनकी बस के आगे चल रही है तथा उन्हें बंगा के पास राजा साहब का मजारा गुरुद्वारा के पास बस से उतरने से कहा जा रहा है और वे सभी बंबस से उतरने से मना कर रही हैं। उनकी मांग है िक उन्हें भी नवांशहर में ही बाकी सािथयों के साथ रखा जाए।
मोहाली से िगरफ्तार कर बस में िबठाकर लाई गईं कंप्यूटर टीचर्स को जब देर रात सुनसान इलाके में पुिलस ने छोड़ा तो वे वहीं पर धरने पर बैठ गईं।
नवांशहर| शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के रोपड़ स्थित आवास का घेराव करने की कोशिश में लगे कंप्यूटर अध्यापकों की धड़पकड़ के लिए दिन भर पुलिस दौड़ धूप कर