पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 किलोमीटर साइकिल चला बच्चों ने दी शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि

108 किलोमीटर साइकिल चला बच्चों ने दी शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियानाके गांव भैणी साहिब मानक माजरा के दो सरकारी स्कूलों के 54 बच्चे अध्यापक 108 किलोमीटर साइकिल चलाकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देने खटकड़कलां पहुंचे। साइकिलों के आगे शहीद की फोटो उनकी विचारधारा से जुड़े नारे लिखे हुए थे। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भैणी साहिब मानक माजरा के अध्यापक दलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह गुरबचन सिंह बताते हैं कि वह शहीद-ए-आजम की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं तथा उनके स्कूल के बच्चे भी अक्सर खटकड़कलां आने की बात करते रहते थे। पहले गर्मियों की छुट्टियों में कुछ विद्यार्थियों ने साइकिल पर आने की जिद्द की, लेकिन उन्होंने बच्चों को शहीद-ए-आजम के जन्मदिन पर खटकड़कलां ले जाने का वादा किया तथा अब वह इन्हें ले आए हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह 5 बजे के करीब गांव से चले थे तथा दोपहर बाद तीन बजे खटकड़कलां पहुंचे।