- Hindi News
- मंदिरों में देर रात तक हुआ महामाई का गुणगान
मंदिरों में देर रात तक हुआ महामाई का गुणगान
नवरात्रोंके अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन कार्यक्रम जारी रहे। नवरात्रे की तीसरी माता चंद्रघटा का पूजन शनिवार को मां भक्तों ने विधिवत किया। यहां घास मंडी के पास सि्थत शिवाला पंडित जय दयाल ट्रस्ट मंदिर में सुबह नवमहापुरायण का पाठ हुआ, जिसके बाद दोपहर को मां दुर्गा स्तुति का पाठ संगत ने किया।
इस उपरांत मां की चौकी लगाई गई। इस मौके पर प्रेम लता, राज रानी, पुष्पा रानी, कांता सरीन, ऊषा रानी, तारो देवी, रितू, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, अशोक चोपड़ा, मदन लाल बेदी, कृप्या लाल पाहवा, शिव कुमार छिंदे, ओउम प्रकाश, पंडित भगवान दास भी मौजूद रहे।
इसी तरह स्नेही मंदिर में पंडित हर्षवर्धन, पंडित दिनेश मिश्रा की अगुलाई में सुबह नवदुर्गा का पूजन किया गया। बाद दौपहर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, शाम को श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ हुआ। इस मौके पर बाबू हरबंस लाल, पूर्व पार्षद ललित मोहन पाठक, प्रदीप खन्ना, मुकेश धम्म, विनोद चोपड़ा, मनदीपक पाठक, गौरव, मनीश लडोइया, अशोक पिंकी, राणा मदन लाल भी मौजूद रहे। इसी तरह शिव मंदिर कच्चा टोबा में नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ हुआ, दोपहर को मां की महिमा का गुणगान महिला संकीर्तन मंडल ने किया। इस मौके पर मोनिका शर्मा, इंदू, अंजू, पूजा, रीटा, प्रवीन, विजय बलदेव रिंपी, प्रेम कुमार ठेकेदार, जसविंद्र जस्सा, अशोक बतरा, विजय ज्योति, तरसेम लाल बसरा, सुरिंदर राणा भी मौजूद रहे। उक्त मंदिरों के अलावा शहर के अन्य मंदिरों में शुक्रवार देर रात को दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया।
नवांशहर के स्नेही मंदिर में मां दुर्गा का गुणगान करते हुए भक्तजन।
बंगा में राकेश की भेंटों पर झूमी संगत
बंगा| शीतला देवी मंदिर में नवरात्रों के संबंध में चल रहे श्री मां दुर्गा उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार रात्रि गढ़शंकर की बांके बिहारी संकीर्तन मंडली के भजनीक राकेश कुमार ने माता की भेटें सुनाकर भक्ति के रंग में रंग दिया। यहां विजय छाबड़ा, अमृत लाल गोगी, सुरिंदर भारती, सुरिंदर ऐरी, विमलजीत आनंद, विमल सूदन, बाबा दविंदर कौड़ा, सुरिंदर गोयल, संदीप गोयल, नितिन खोसला, रवि भूषण गोयल, डा. राज कुमार खोसला, पंडित कृष्ण मुरारी जोशी, अमित गोयल, सुनील कुमार, नरिंदर कुमार, बलजिंदर सिंह, अवतार सिंह, सतवीर सिंह, अशोक आनंद, राज कुमार मौजूद थे।