- Hindi News
- लंगड़ोआ के सरकारी स्कूल में करवाए जाएंगे सोहणा स्कूल मुकाबले
लंगड़ोआ के सरकारी स्कूल में करवाए जाएंगे सोहणा स्कूल मुकाबले
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल लंगड़ोया के प्रिंसीपल अमरजीत लाल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की सोहणा स्कूल मुहिम के तहत स्कूल में बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
वे यहां स्कूल में जिला साईंस सुपरवाइजर सुरिंदर अग्निहोत्री की देख रेख में शुरू किए गए सफाई अभियान के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुहिम के तहत जहां स्कूल की सफाई करवाई जाएगी, वहीं विद्यार्थियों के लेख, पेंटिंग और भाषण मुकाबले करवराए जाएंगे। बच्चों को अपने स्कूल घर की सफाई रखने के साथ साथ अपनी शारीरिक सफाई रखने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान साईंस सुपरवाइजर सुरिंदर अग्निहोत्री ने बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी तरह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां के सरकारी स्कूल में भी सफाई अभियान चलाया गया।