- Hindi News
- रमनदीप नीरज रहीं मेकअप, हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग में प्रथम
रमनदीप-नीरज रहीं मेकअप, हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग में प्रथम
कमेटीचौक के पास स्थित एडवांस कंप्यूटर स्टडी सेंटर में कॉस्मेटॉलोजी(ब्यूटीशियन) विभाग की ओर से मेकअप, हेयर स्टाइल, ड्रेसिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 15 छात्राओं ने भाग लिया।
विभाग की हैड मैडम अमनदीप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेकअप, विभिन्न प्रकार के हेयरस्टाइल, नेल आर्ट्स के जरिए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में रमनदीप कौर-नीरज का ग्रुप पहले, किरनजीत कौर-शोभना का ग्रुप दूसरे सुखविंदर कौर-मनजिंदर का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। प्रवीन, दामिनी, रंजना, मनप्रीत कौर, राजदीप रमनदीप को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। जजमैंट मैडम सीमा ने की। सेंटर के डायरेक्टर रघुवीर राणा ने सभी छात्राओं को बधाई दी मौके पर अमनदीप कौर, मनदीप कौर, भिंदर कौर, बलवीर कौर, निधि, निर्मला, बिंदू स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
एडवांस स्टडी कंप्यूटर सेंटर में कॉस्मेटॉलोजी विभाग की छात्राएं मेकअप करती हुईं।