पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डबंदी को लेकर अकाली दल भाजपा में अंदरखाते तनातनी

वार्डबंदी को लेकर अकाली दल-भाजपा में अंदरखाते तनातनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगाकीप्रस्तावित वार्डबंदी में बदलाव के बाद अब नवांशहर की वार्डबंदी को लेकर भी चर्चा का माहौल गरमा गया है। अंदर ही अंदर नवांशहर की वार्डबंदी को लेकर अकाली दल भाजपा में जबरदस्त तनातनी चल रही है। इसी कारण अभी तक नवांशहर की वार्डबंदी को फाइनल नहीं किया जा सका है। दोनों ही दलों में चल रही तनातनी को लेकर खुलकर कोई भी सामने नहीं रहा। अकाली दल की हलका इंचार्ज की ओर से नवांशहर की प्रस्तावित वार्डबंदी को हरी झंडी देते हुए इसमें किसी तरह के बदलाव की मांग नहीं की गई, जबकि भाजपा कुछ वार्डों में रोटेशन में बदलाव चाहती है।

मामला दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं तक भी पहुंचा है। अब इस मामले में एक-दो दिन में कोई फैसला आने की उम्मीद है। नवांशहर की प्रस्तावित वार्डबंदी में कुल 19 वार्ड बनाए गए हैं। प्रस्तावित वार्डबंदी पर कुल तीन एतराज जताए गए थे।

तीन एतराजों में से दो एतराज रोटेशन को लेकर थे, जिनमें यह कहा गया था कि कुछ वार्ड पिछले काफी समय से रिजर्व ही चले रहे हैं तथा इन वार्डों को इस बार उल्ट दिया जाए। एतराज जताने वालों में भाजपा नेता डॉ. अश्वनी धीर भी शामिल हैं, जबकि दूसरी ओर अकाली दल की ओर से इस वार्डबंदी पर कोई भी एतराज नहीं जताया गया था। इससे साफ है कि अकाली दल प्रस्तावित वार्डबंदी पर ही चुनाव लड़ना चाहता है। वहीं भाजपा के कुछ नेता शहर के तीन महिला रिजर्व वार्डों को जनरल तथा उनकी जगह जनरल वार्डों को महिला रिजर्व वार्डों में बदलवाना चाहते थे। दूसरी ओर भाजपा में ही कुछ नेताओं ने इतने फेरबदल का विरोध किया है तो अकाली दल सीधे-सीधे इस तरह के बदलाव के खिलाफ खड़ा हो गया है। मामले में सबसे बड़ा पेंच यह है कि अकाली-भाजपा ने कौंसिल चुनावों को लेकर अभी तक कोई कामन स्ट्रैटजी ही नहीं बनाई है तथा दोनों ही पार्टियां अपने अपने स्तर पर लगी हुई हैं।

भाजपा नेता डा. अश्वनी धीर कहते हैं कि वह अपने एतराज निकाय विभाग को दे चुके हैं। एतराजों को माना जाएगा या नहीं वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। दूसरी ओर हलका इंचार्ज सतिंदर कौर करीहा के पीए एचएस भट्टी कहते हैं कि उनकी पार्टी या उनके किसी नेता वर्कर ने तो राहों नवांशहर की प्रस्तावित वार्डबंदी पर कोई एतराज ही नहीं किया था तथा उन्होंने अपने शीर्ष नेताओं को भी इस बारे में बता दिया है।

नवांशहर की प्रस्तावित वार्डबंदी में बदलाव की सूरत में प्रभ