गुड़ बनाने वाले बेलनों पर चेकिंग
राहों | राहों-नवांशहरमार्ग पर गुड़ बनाने के चल रहे बेलनों का मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग की। अधिकारियों ने बेलन चलाने वालों के फूड लाइसेंस भी चेक किए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. गरजा सिंह ने बताया कि बैलनों पर साफ-सफाई और गुड़ में इस्तेमाल होने वाले कलर, केमिकल आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि भरे गए सैंपल यदि फेल होते हैं तो आरोपी पाए गए व्यक्ति को जुर्माना तथा जेल हो सकती है। साथ ही उनका लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है। डीएचओ डा. गरजा सिंह ने बताया कि जिले भर में गन्ने से देसी गुड़ बनाने वाले सभी बेलनों को चेक किया जाएगा और मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संगीता, कश्मीर सिंह, कुलविंदर सिंह और अन्य उपस्थित थे।