- Hindi News
- पहले आई शिकायतों का फीडबैक लेगा जिला प्रशासन
पहले आई शिकायतों का फीडबैक लेगा जिला प्रशासन
एडीसीअमरजीत पाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर माह के दूसरे मंगलवार को दिलबाग हाल में आयोजित होने वाले संगत दर्शन कार्यक्रम में पहले शिकायत दे चुके या शिकायत का निपटारा कर चुके लोगों की संतुष्टि जानने के लिए कम से कम 10-10 शिकायतकर्ताओं को बुलाया जाएगा। वे यहां संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की ओर से दी गई शिकायतों को सुनने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की तरफ से संगत दर्शन में आवेदन देने के बाद, शिकायत के निपटारे के लिए 15 दिन निश्चित हैं और यदि किसी मामले में अधिक समय की जरूरत हो तो उसके संबंध में निश्चित समय से पहले सूचित किया जाए। मंगलवार को लगाए गए संगत दर्शन के दौरान 10 शिकायते भी उन्होंने संबन्धित विभागों को जांच के लिए सौंपी निर्देश दिए कि तय समय पर इसकी रिपोर्ट पेश की जाए। जबकि जो मामले पहले ही अदालतों में विचाराधीन हैं, उनमें दखल दिया जाए उस शिकायत के जवाब में उसके अदालती प्रकृया के तहत होने बारे ही बताया जाए। आईं शिकायतों में दरिया सतलुज के बांध के पास से मिट्टी पड़ोसी किसान की तरफ से मिट्टी उठवाने साथ अपनी जमीन की मिट्टी को बहाव से बताने के लिए जरूरी कारवाई करने, बिल जमा होने के बावजूद बिजली का मीटर डेढ़ महीना पहले उतारे जाने पर अब तक लगाऐ जाने पर कार्यवाही करने संबंधी, इंद्रा अवास योजना के तहत कच्चे घर को पक्का करने के लिए ग्रांट देने, एक व्यक्ति द्वारा अपने मानसिक रोग से पीड़ित बेटे को किसी अच्छी जगह पर उपचार करवाने और आटा दाल के कार्ड बनवाने संबंधी शिकायतें दरखास्तें प्रापत हुईं। इस मौके एसपी (एच) गगन अजीत सिंह, एसडीएम बंगा अरविन्द कुमार, एसडीएम बलाचौर जगजीत सिंह, सहायक कमिशनर (शिकायत) गीतिका सिंह, डीईओ दिनेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डा. भजन सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हरमेश सिंह, जिला परिषद के सचिव बलजीत सिंह कैंथ, बीडीपीओ औड़ धर्मपाल सिद्धू, बीडीपीओ बंगा आरएस.कंधारी, बीडीपीओ बलाचौर सतीश कुमार, ईओ बलाचौर सर्बजीत सिंह, बागवानी अधिकारी जगदीश सिंह काहमा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग तेजिन्दर सिंह, सुपरिंटेंडेंट नगर कौंसिल जसबीर सिंह उपस्थित थे।
संगत दर्शन कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनते हुए एडीसी अमरजीत पाल।