पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों के प्रति अपना व्यवहार प्यार भरा रखना चाहिए : डॉ. रमेश कुमार

मरीजों के प्रति अपना व्यवहार प्यार भरा रखना चाहिए : डॉ. रमेश कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस के संबंध में सिविल सर्जन दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि समूह पैरा मेडिकल स्टाफ को मरीजों के प्रति अपना व्यवहार प्यार भरा रखना चाहिए, क्योंकि वे भी हमारी तरह मनुष्य हैं और अपना इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में उन पर विश्वास रख कर आते हैं।

उन्होंने कहा कि हम बहुत ही किस्मत वाले हैं जिनको स्वास्थ्य संस्थाओं में मानवता की सेवा करने का मौका मिला, इसलिए हमें इस कीमती पलों को गंवाकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मरीज़ अस्पताल में अपना इलाज करवाने आता है तो यदि हमारे स्वास्थ्य कर्मी प्यार के साथ उनका हाल-चाल पूछने पर हौसला दे तो मरीज का मानसिक तौर पर भी आधा इलाज हो जाता है।

इस मौके पर डिप्टी मास मीडिया और सूचना अधिकारी किरपाल सिंह झल्ली ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ संबंधित हर एक मानव को कभी कभी कोई समस्या का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य संस्थाओं में अपना इलाज करवाना पड़ता है। इस लिए जब मरीज स्वास्थ्य संस्था में अपने इलाज के लिए दाखि़ल होता है तो उसके डाक्टर द्वारा बताए गए इलाज के लिए स्टाफ नर्स को समय पर दवाई देनी चाहिए और जरूरत पडऩे पर मरीज को सहायता देनी चाहिए जिससे मरीज को अस्पताल की जगह अपने घर की तरह ही महसूस हो। ऐसा करने के साथ मरीज अपने आप को घर जैसा ही सुरक्षित महसूस करता है। इस मौके पर सिविल अस्पताल बलाचौर से डा. रविन्दर सिंह ठाकुर, एमओ डा. ऊषा किरण, हरविन्दर सिंह जिला प्रोगराम मैनेजर राम सिंह ठाकुर, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह और अन्य उपस्थित थे।