- Hindi News
- शूगर मिल मार्ग पर सीवरेज की ब्लाकेज को नप ने सही कराया
शूगर मिल मार्ग पर सीवरेज की ब्लाकेज को नप ने सही कराया
टीचरकालोनी,मोहन नगर फतेहनगर के आगे गुजरते शूगर मिल मार्ग पर नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरबखशीश सिंह संधू की देखरेख में शुगर मिल को जाते मार्ग पर कर्मचारियों द्वारा गंदे पानी को पुख्ता करने के लिए काम की शुरुआत की गई।
नप कर्मचारियों ने बताया कि समस्या का कारण टीचर कालोनी की नालीयों का गंदा पानी मुख्य सडक़ पर जाता था। कर्मचारियों ने बीच सडक़ पर गुजरती पूली से भारी वाहनों के आने-जाने से धंस जाना बताया। क्षेत्र के लोगों वरिंदर सरीन, अजय सरीन, दविंदर कुमार शारदा, अमरीक सिंह, बीके नैयर, संतोख सिंह, कश्मीरी लाल, पलविंदर सिंह, किरपाल सिंह, हुसन लाल, दिनेश कुमार, रजनी बाला, हरमेश कुमार, अशनवी कुमार, विमल कुमार, आशा रानी, संदीप कुमारी, भूमिका, काकेश कुमार विक्की, परमजीत सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, अमन कुमार, नरिंदर सिंह राठौर, जीवन राणा, सीमा रानी, खुशी राम गंदे पानी की निकासी का काम दुरुस्त करवाने पर खुशी जताई है।
शूगर मिल मार्ग पर गंदे पानी की निकासी का हल करते नप कर्मचारी।