- Hindi News
- भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
भारतीयजनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को आन लाइन मेंबरशिप अभियान की शुरूआत की गई, जिसके तहत स्थानीय कुुलाम रोड पर मोर्चा सदस्यों ने महिलाओं को आन लाइन मेंबरशिप दिलवाई।
महिला मोर्चा की जिला प्रभारी डिंपल भारद्वाज की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में मोर्चा की जिला जनरल सेक्रेटरी मीना भारद्वाज को महिला मोर्चा की मेंबरशिप इंचार्ज बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिंपल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की मेंबरशिप को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है तथा जगह-जगह कैंप लगाकर अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर काम कर रही है।
सभी लोगों वर्गों को पार्टी ने अपने साथ जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के छह महीने के शासन में ही महंगाई पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है तथा अंतराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की धाक जमी है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक भाजपा की मेंबरशिप ड्राइव के तहत काफी काम मुकम्मल कर लिया जाएगा तथा महिला मोर्चा भी इस काम में अहम भूमिका अदा करेगा। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान मोनिका गुप्ता महिला मोर्चा की मंडल प्रधान नम्रता खन्ना ने भी अपने विचार पेश किए।
भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं मेंबरशिप लेने के उपरांत अपने मोबाइल दिखाती हुईं। -भास्कर