- Hindi News
- नवांशहर |गांव डगाम स्थित केसी ग्लोबल स्कूल के तीसरी से
नवांशहर |गांव डगाम स्थित केसी ग्लोबल स्कूल के तीसरी से
नवांशहर |गांव डगाम स्थित केसी ग्लोबल स्कूल के तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षणिक टूर प्रिंसिपल कोमल बब्बर की देखरेख में छतबीड़ चिड़ियाघर पिंजौर गार्डन को देखकर लौटा। सुबह बच्चे पहले छत्तबीड़ गए। इसके बाद बच्चों ने पिंजौर गार्डन पहुंच कर वहां की खूबसूरती देखी सभी बच्चों को चिड़ियाघर के साथ पिंजौर गार्डन के इतिहास बारे में भी बताया गया। वहीं पिंजोर गार्डन के बाहर खड़ी ट्रेन को भी बच्चो ने देखा। टूर में स्कूल स्टाफ में रवीपाल, गुरदयाल सिंह, संदीप सिंह, मनप्रीत कौर, निधि, संदीप कौर, लवलीन कौर पूनम मिश्रा शामिल रहे।
केसी ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने देखा पिंजौर गार्डन