पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलविंदर सिंह की आंखों से दूर होगा दो जिंदगियों का अंधेरा

बलविंदर सिंह की आंखों से दूर होगा दो जिंदगियों का अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर|गांव चक्कदानानिवासी बलविंदर सिंह सु्पुत्र हुकम सिंह की आंखें दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगी। नेत्रदान संस्था के महासचिव र| कुमार जैन ने बताया कि गांव चक्कदाना तहसील नवांशहर निवासी (51) की संक्षिप्त बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिसके बाद मृतक के नजदीकी नंबरदार अमरीक सिंह ने मृतक की प|ी नरिन्द्र कौर स्पुत्र रणवीर सिंह को मृतक की इच्छा पूरी करने के लिए नेत्रदान करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी मिल सके। पारिवारिक सहमति के बाद उन्होंने सुरजीत सिंह के माध्यम से संस्था के साथ संपर्क किया। जिसके बाद नेत्रदान संस्था के उपप्रधान जोगा सिंह साहदड़ा के नेतृत्व में टीम ने पारिवारिक सहमति से मृतक के नेत्र प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि इन नेत्रों को रोटरी आई बैंक होशियारपुर में भेज दिया गया है जहां यह नेत्र दो जरूरतमंदों को एक-एक लगा दिए जाएंगे। र| कुमार जैन ने बताया कि संस्था को बलविन्द्र सिंह के 414वें नेत्रदानी के रूप में नेत्र प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों में महिन्द्र कौर (माता), नरिन्द्र कौर (प|ी) सुखदेव सिंह (भाई), मनजीत कौर (बहन), जगजीत कौर(बेटी), गुरमेल सिंह, हरबंस सिंह, नंबरदार अमरीक सिंह, सेवा सिंह के के अलावा संस्था के सदस्यों में मास्टर हुस्न लाल, जोगा सिंह साहदड़ा, डाक्टर अवतार सिंह, अशोक शर्मा, सतीष राजपाल, सरबजीत निर्मल सिंह डुलकू भी उपस्थित थे।

बलविंदर सिंह के नेत्र प्राप्त करते हुए संस्था के पदाधिकारी।