- Hindi News
- अरोड़ा यूथ क्लब ने स्टूडेंट्स को वर्दियां दीं
अरोड़ा यूथ क्लब ने स्टूडेंट्स को वर्दियां दीं
नवांशहर| मंगलवारको आर्य समाज मार्ग पर स्थित दोआबा आर्य स्कूल में अरोड़ा यूथ क्लब की ओर से जरुरतमंद बच्चों को वर्दियां दी गई। स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष वरिंदर सरीन ने कहा कि हम सब का ये फर्ज बनता है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए बढ़ चढक़र योगदान डालें। क्योंकि ये बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। यदि ये मजबूत रहेगे तो देश मजबूत बनेगा। मौके पर गुरचरन अरोड़ा, भारत भूषण जेतवानी, राजन अरोड़ा, विपन तनेजा, गुरमुख अरोड़ा, डा. आदर्श अरोड़ा, परविंदर बत्रा, विकास अरोड़ा, प्रिंसीपल राजिंदर सिंह गिल, ललित मोहन पाठक, बहादुर अरोड़ा, सुरिंदर गुलाटी, जगजीत बुद्धिराजा, राजेश गाबा, योगेश कुमार, अरविंद नारद आैर अन्य उपस्थित थे।