- Hindi News
- धुंध के मौसम में खराब रहती हैं चंडीगढ़ चौक की ट्रैफिक लाइटें
धुंध के मौसम में खराब रहती हैं चंडीगढ़ चौक की ट्रैफिक लाइटें
चंडीगढ़चौक की ट्रैफिक लाइटें पिछले एक महीने से खराब हैं। इन ट्रैफिक लाइटों को पिछले ढाई साल के लंबे समय के बाद ठीक करवाया गया था, लेकिन प्रशासन इन्हें सही करवाने के लिए गंभीर नहीं है। पहले भी इन्हें ठीक करवाने के लिए नवंबर 2012 में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने 50 हजार, इसके बाद इसी साल 1 लाख 75 हजार रुपए की राशि का प्रस्ताव पारित किया था। 8 जनवरी 2013 को लाइटें ठीक होने के बाद कुछ दिनों बाद फिर बंद हो गईं। इस वर्ष सितंबर माह में दुरुस्त करवाया गया था। हल्का मैटीरियल या तसल्लीबख्श काम होने की वजह से सबसे व्यस्त रहने वाले चंडीगढ़ चौक में से दिन के उजाले में तो दो-तीन ट्रैफिक कर्मचारी ड्यूटी देकर जैसे-तैसे यातायात को संभाल लेते हैं, मगर रात के समय भारी वाहनों की लंबी कतारों के कारण शहर में यातायात जाम जैसा स्थिति पैदा हो जाती है। दो-दो बार टैंडर पास होने के बाद भी लाइटें खराब हालत में बंद पड़ी हैं, जिनकी एक महीने से रिपेयर नहीं हो पाई।
8 जनवरी 2013 को दैनिक भास्कर की ओर से इस समस्या को फिर से उठाया गया तो नगर परिषद पुर्व अध्यक्ष ने इन लाइटों को तुरंत ठीक करवाने का आश्वासन दिया और ठीक होने के बाद ये 10 दिन जलीं और फिर से खराब हो गईं। दोबारा 2014 को एसडीएम जीवन जगजोत के दिशानिर्देशों के तहत ट्रैफिक लाईटें दुरुस्त करवाई गई। मगर 10-15 दिनों से दोबारा ट्रैफिक लाईटें तब से लेकर अब तक समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है।
इन लाइटों के दुरुस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जबकि इस मार्ग पर शहर के अंदर से गुजरने वाले ट्रैफिक का बोझ बढ़ रहा है। ट्रैफिक लाईटों के खराब होने से लोगों का समय जान दोनों का नुकसान होने का डर हमेशा बना रहता है। ज्यादातर चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, खन्ना, होशियारपुर जम्मू कश्मीर से आने वाले भारी यातायात की भीड़ रहती है, जिसे नियंत्रित करने में ट्रैफिक पुलिस को गर्मियों बरसात के मौसम में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
नवांशहर के रहने वाले, दिनेश चोपड़ा, विकास चोपड़ा, दविंदर सैंनी, राजन शर्मा, सुखविंदर सिंह रीहल, कमलदीप भुच्चर, राकेश कुमार, प्रदीप चांदला आदि ने कहा कि सर्दियों के मौसम में होने वाली धुंध में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए समय रहते शीघ्र ठीक करवाए ट्रैफिक लाईटों को प्रशासन को पहल के आधार पर ठीक करवाना चाहिए।