मायावती करेगी गठबंधन का फैसला: कश्यप
बसपाप्रदेशमें कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या फिर अकेले। इस बारे में फैसला पार्टी प्रधान मायावती करेंगी। इसकी घोषणा 15 मार्च को नवांशहर की महारैली में हो सकता है।
बसपा के पंजाब प्रभारी नरिंदर कश्यप एवं प्रदेशाध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने बुधवार को प्रैस कांफ्रैंस में यह बात कही। महारैली की तैयारियों के सिलसिले में वह नवांशहर पहुंचे थे। नेताओं ने कहा कि फिलहाल वह 117 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन होगा या नहीं तथा किस आधार पर होगा, इस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मायावती ही लेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक साहिब कांशी राम के जन्मदिन पर 15 मार्च को नवांशहर की दाना मंडी में होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी तथा ऐसी रैली आज तक पंजाब में कभी नहीं हुई होगी। रैली के लिए पंजाब के सभी 22 जिलों के साथ-साथ 117 विधानसभा हलकों में पार्टी वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस वक्त अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है तथा सत्ता विरोधी लहर का फायदा सबसे अधिक बसपा को होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा के दस सालों के शासन के दौरान किसानों, मजदूरों, दलितों आदि किसी का भला नहीं हुआ है। प्रदेश में नशाखोरी, भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो गया है। मौके पर बसपा के प्रदेश जनरल सैक्रेटरी डा. नछत्तर पाल, ठेकेदार राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
नवांशहर में बातचीत करते बसपा नेता नरिंदर कश्यप एवं अवतार सिंह करीमपुरी।
केजरीवाल ने खोया लोगों का विश्वास : बसपा
कश्यपने कहा कि आप से लोगों की उम्मीदें टूट चुकी हैं। दिल्ली में एक साल में आप ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। केजरीवाल जनता का विश्वास खो चुके हैं। आधे वेतन लेने की बातें करने वाले आप नेता भ्रष्टाचार तक के खिलाफ लड़ाई करना भूल गए हैं।