पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की नवांशहर महारैली रिकार्ड तोड़ेगी : चौधरी

बसपा की नवांशहर महारैली रिकार्ड तोड़ेगी : चौधरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाजपार्टी की ओर से बसपा के संस्थापक साहिब कांशी राम के जन्म दिवस के अवसर पर 15 मार्च को नवांशहर में आयोजित होने वाली महारैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए हलका विधानसभा फगवाड़ा की एक विशेष बैठक स्थानीय रैस्ट हाऊस में हुई।

जिसमें बसपा पंजाब के कोआर्डिनेटर चौधरी गुरनाम सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जबकि मंडल कोआर्डिनेटर मा. हरभजन सिंह बलालों रचना देवी शामिल हुए।चौधरी गुरनाम सिंह ने बताया कि उक्त महारैली में बसपा सुप्रीमो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती विशेष तौर पर पहुंच कर संबोधित करेंगी। रैली में 5 लाख से अधिक पंजाबियों की उपस्थिति विगत में विपक्षी दलों द्वारा की गई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त करने वाली होगी। इस महारैली से 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। प्रधान रमेश कौल पार्षद सिटी इंचार्ज काला प्रभाकर ने भरोसा दिया कि फगवाड़ा से करीब 100 गाड़ियों का काफिला रैली में शामिल होने पहुंचेगा। तेजपाल बसरा, बिशंभर, चिरंजी लाल, लेखराज, सरवण सिंह, प्रनीश, कुलदीप भट्टी, देसराज ,नरिन्द्र, विवेक, मोहन लाल मंगत राय, लुभाया, मनजीत चरणजीत जक्खू, निर्मल सिंह आदि के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...