- Hindi News
- National
- शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए जाएंगे 791 पखाने : डीसी
शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए जाएंगे 791 पखाने : डीसी
डिप्टीकमिश्नर विपुल उज्जवल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले को खुले में पखाने से मुक्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 29 हजार से ज्यादा पखाने बनाने की उसारी शुरू करने की जाएगी।
शहरी क्षेत्रों में भी पखानों से वंचित जरूरतमंद और गरीब लोगों को 791 पखाने मुहैया करवाए जाएंगे। डीसी विपुल उज्जवल मीटिंग के दौरान संबंधित अफसरों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिले की चारों नगर कौंसिलों की तरफ से इन लाभार्थियों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसके अंतर्गत प्रति लाभार्थी को 5133 रुपए की माली सहायता पखाना बनाने के लिए दी जाएगी। बुधवार को नगर कौंसिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन पखानों के लिए आए आवेदन की डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया की राष्ट्रीय सूचना केंद्र की जिला इकाई की तरफ से लगाई प्रशिक्षण वर्कशाप के मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने सभी कार्यकारी अफसरों को इस डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा। सरकार से जरुरी फंड सकें। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल बलाचौर की तरफ से 224, नगर कौंसिल बंगा की तरफ से 119, नगर कौंसिल नवांशहर की तरफ से 194 और नगर कौंसिल की तरफ से 254 आवेदन पखाने बनाने के लिए दी जाने वाली माली मदद के लिए प्राप्त हुए हैं, जिनकी पड़ताल करके तस्दीक की जा रही है। मौके पर एडीसी अपनीत रयात, सहायक कमिश्नर (जनरल) गीतिका सिंह, जिला सूचना अफसर एनआईसी बलराज ढींगरा, सहायक सूचना अफसर विशाल शर्मा, नैटवर्क इंजीनियर बर्थ राज, नगर कौंसिल बंगा के ईओ विजय डोगरा, नगर कौंसिल राहों के ईओ देस राज और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
नगर कौंसिलों को सार्वजनिक पखाने बनाने की तजवीज भेजने के लिए हिदायत दी
डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्जवल ने स्वच्छ मिशन को लेकर नगर कौंसिल अधिकारियों से बैठक की। -भास्कर